इस वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हुई

इस वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हुई

कंपाला। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में इबोला वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 17 हो गई है।

युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इमैनुएल ऐनब्यूना ने सोमवार को बताया कि देश में 20 सितंबर को पहली बार वायरस के मामले सामने आये थे। इस संक्रमण से मरने वालों की अब 17 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 09 अक्टूबर तक पिछले 48 घंटों में इस संक्रमण के चार नए मामलों की पुष्टि होने के बाद इससे प्रभावित होने वालों की संख्या 48 हो गयी। उन्होंने बताया कि 48 पुष्ट मामलों में से नौ स्वास्थ्यकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि 14 लोग इससे ठीक हुए हैं।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम इबोला को लेकर किए जा रहे उपायों पर चर्चा करने के लिए देश में है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी इबोला वायरस की रोकथाम को लेकर 12 अक्टूबर को होने वाली उच्च स्तरीय आपातकालीन मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top