आतंकवादी हमला - छह घायल

आतंकवादी हमला - छह घायल

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में छह लोग घायल हो गये।




न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने प्रेस कांफ्रेंस में हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऑकलैंड में न्यू लिन सुपरमार्केट में स्थानीय समयानुसार दोपहर 14.40 बजे एक हिंसक चरमपंथी ने वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला किया।

जैसिंडा आर्डन ने कहा कि हमलावर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित था। यह संदिग्ध एक श्रीलंकाई नागरिक है , जो अक्टूबर 2011 में न्यूजीलैंड आया था।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद न्यूज़ीलैंड के पुलिस आयुक्त एंड्रयू कॉस्टर ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों को घायल करने वाले हमलावर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

वार्ता

epmty
epmty
Top