6000 बोको हराम आतंकवादियों का आत्मसमर्पण

6000 बोको हराम आतंकवादियों का आत्मसमर्पण

अबुजा। बोको हराम के करीब 6,000 आतंकवादियों ने हाल ही में नाइजीरियाई सरकारी बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।




रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि 12 अगस्त से दो सितंबर तक पूर्वोत्तर नाइजीरिया में सैनिकों द्वारा चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि सरकारी बलों ने आतंकवादियों के उपकरण और गोला-बारूद को पकड़ने के साथ-साथ उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है।

बोको हराम बोर्नो राज्य सहित पूर्वोत्तर नाइजीरिया में स्थित एक विद्रोही समूह है। संगठन देश में कई आतंकवादी हमलों और स्कूली लड़कियों के अपहरण के लिए जिम्मेदार है।

वार्ता /स्पूतनिक

epmty
epmty
Top