सुरेश राणा ने बाढ़ की स्थिति तथा बचाव कार्यो की समीक्षा कर खाद्यान सामग्री की वितरित

सुरेश राणा ने बाढ़ की स्थिति तथा बचाव कार्यो की समीक्षा कर खाद्यान सामग्री की वितरित

लखनऊ उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर एवं आजमगढ़ जनपदों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया तथा जनपद बहराइच एवं गोण्डा जिले में राज्यमंत्री बलदेव ओलख,विधायकगण और प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश और जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,जिला प्रशासन के साथ बैठक कर जनपद में बाढ़ की स्थिति तथा बचाव एवं राहत कार्यो की समीक्षा कर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान सामग्री वितरित की।



उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिलाधिकारी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था तथा क्लोरीन की गोलियों के वितरण आदि व बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लिए डिप्टी सी.एम.ओ. स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए ताकि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा कर प्रभावित लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सकें व लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते समय कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के बारे में भी अवश्य जागरूक किया जाय तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के उपयोग का महत्व भी बताया जाय।






बैठक में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए जिसमें ग्राम प्रधान व सचिव सहित अन्य विभागों के ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, क्षेत्रीय विधायक व अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को जोड़ा जाय। इससे बाढ़ से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान प्रदान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों के संचालन तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण में आसानी होगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों, शरणालयों, चिकित्सा केन्द्रों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किये जाएं।




उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुॅचाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता है। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित अधिकारी बाढ़़ प्रभावित लोगों की मदद करने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें और पीड़ितजनों को सरकार द्वारा अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जाय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनुष्यों एवं पशुओं के खाने-पीने एवं उपचार के बेहतर प्रबन्ध किये जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ आवश्यकतानुसार नावों का प्रबन्ध भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

epmty
epmty
Top