वाहन खाई में गिरने से छह लोगों की मौत

फैजाबाद। अफगानिस्तान के उत्तरी बडकशान प्रांत में बुधवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से छह यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात क्षेत्रीय राजधानी फैजाबाद शहर से बाहर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया और उसमें 10 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी यफ्ताल-ए-पायन जिले में जा रहे थे। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वार्ता
Next Story
epmty
epmty