विमान के पहिया के पास बैठकर व्यक्ति ने किया ढ़ाई घंटे का सफर तय

विमान के पहिया के पास बैठकर व्यक्ति ने किया ढ़ाई घंटे का सफर तय

नई दिल्ली। अक्सर अधिकतर लोग का सपना होता है कि वह भी फ्लाइट पर चढ़ने का सपने देखते हुए उसे पूरा करे। लेकिन एक मामला चौंकाने वाला सामने आया है व्यक्ति फ्लाइट गेर पर बैठ गया और उसने लगभग ढ़ाई घंटे का सफर तय किया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक एक व्यक्ति को अमेरिका एयरलाइंस ग्वाटेमाला से मियामी जाने वाले एक विमान में एक व्यक्ति विमान के अंदर की बजाय विमान के लैंडिंग गियर में बैठ गया। इस व्यक्ति को वहां पर बैठते हुए किसी ने नहीं देखा इसके बाद विमान हवा में उड गया। विमान करीब ढाई घंटे में नीचे उतरा लेकिन व्यक्ति ज्यों का त्यों वहीं बैठा रहा। लैंड होते दौरान एक कर्मचारी की नजर उस व्यक्ति पर पड गई, उसने देखा कि व्यक्ति गियर पर एकदम सिकुड़ा हुआ बैठा हुआ है। दो कर्मचारियों ने उस व्यक्ति को तुरंत वहां से निकालकर चिकित्सालय भेजा। अब इस व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह विमान जब हवा में था तो उसकी ऊंचाई लगभग 33 हजार फीट थी।



Next Story
epmty
epmty
Top