बंदूकधारियों के हमले में सात लोगों की मौत

बंदूकधारियों के हमले में सात लोगों की मौत

लागोस। पूर्वाेत्तर नाइजीरिया में बंदूकधारियों के एक समूह ने अडामावा के एक गांव पर हमला किया जिसमें सात ग्रामीणों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है।

राजधानी योला में अडामावा पुलिस प्रवक्ता सुलेमान निगुरोजे मामले पर कहा कि कुछ बंदूकधारियों ने बुधवार रात स्थानीय समय करीब दो बजे नेग्गा गांव पर हमला किया और बेकसूर ग्रामीणों को गोलियों से भून दिया। जिसमें सात ग्रामीणों की मौत हो गयी और इतनी ही संख्या में घायल हो गए।

अडामावा पुलिस प्रवक्ता सुलेमान निगुरोजे ने कहा एफआईआर के मुताबिक हमलावरों ने गांव पर हमला उस वक्त किया जब किसान सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में एक विशेष दस्ता तैनात किया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नाइजीरिया में पिछले कुछ महीनों में इस तरह के कई हमले हुए है। जिसमें लोगों की मौत हो गयी या फिर अपहरण किया गया।





Next Story
epmty
epmty
Top