राष्ट्रपति की पत्नी पर गंभीर आरोप- छिन सकती है नागरिकता

राष्ट्रपति की पत्नी पर गंभीर आरोप- छिन सकती है नागरिकता

लंदन। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की ब्रिटिश मूल की पत्नी असमा अल असद पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार लंदन स्थित गर्निका 37 इंटरनेशनल जस्टिस चैंबर्स ने असमा उल असद के खिलाफ जनता को उकसाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत मामला दर्ज कराया है। मेट्रोपाॅलिटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों में अगर सच्चाई मिलती है, तो असमा अल असद की नागरिकता छिन सकती है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

अमानवीय व्यवहार के लिए सीरियाई सरकार कठघरे में है। गर्निका 37 इंटरनेशनल जस्टिस चैंबर्स ने एक बयान में कहा कि असमा अल असद के खिलाफ जांच ब्रिटिश नागरिकता खत्म करने के बाद की जानी चाहिए।



epmty
epmty
Top