उठी मांग रूस को चाहिए पुराना सोवियत संघ तो हमें भी चाहिए अखंड भारत

उठी मांग रूस को चाहिए पुराना सोवियत संघ तो हमें भी चाहिए अखंड भारत

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने विश्व के अन्य देशों की परवाह किए बगैर यूक्रेन के ऊपर पूरी क्षमता के साथ हमला बोल दिया है। पश्चिमी देशों की ओर से लगाई गई प्रतिबंधों की तमाम झड़ी एवं निंदा के बावजूद रूस अपने कदम पर अडिग रहा है। उसे देखकर अब भारत में भी रूस के इस कदम को दोहराने की मांग उठाते हुए फिर से अखंड भारत मांगा जा रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर लोग भारत सरकार से रूस के नक्शे कदम पर चलने की आवाज उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो के ऊपर मांग की जा रही है कि जिस प्रकार रूस अखंड सोवियत संघ बनने जा रहा है, ठीक उसी प्रकार हमें भी अखंड भारत चाहिए। लोगों का अखंड भारत से मतलब है कि भारत सरकार को भी अब अक्साई चीन एवं पीओके को लेकर कार्यवाही करनी चाहिए। ट्विटर पर मध्य प्रदेश के हरिओम पांडे ने लिखा है कि रूस को पुराना सोवियत संघ चाहिए, चाइना को वन चाइना चाहिए तो फिर हमें अखंड भारत चाहिए। इसके अलावा एक अन्य यूजर्स युवराज सिंह दाबी ने लिखा है कि राष्ट्रपति पुतिन ने बताया है कि किस तरह से एक बार फिर अखंड रूस बन सकता है। लिहाजा हमें भी अखंड भारत की उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। अखंड भारत के लोगों का मतलब उन इलाकों से है जिन के ऊपर दावा तो अपना होने का किया जाता है लेकिन उसे लेकर पड़ोसी मुल्कों के साथ हर समय विवाद भी बना रहता है। भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों की ओर से इससे पहले भी अखंड भारत की यह मांग उठाई जाती रही है। अब जहां रूस ने यूक्रेन पर फिर से अपना अधिकार जमाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है तो भारत में भी ट्विटर एवं फेसबुक पर अखंड भारत ट्रेंड हो रहा है। कई वेरीफाइड यूजर इस मांग को उठा रहे हैं कि सोवियत रूस की तरह हमें भी अखंड भारत चाहिए।

epmty
epmty
Top