सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को राजनाथ बुधवार को करेंगे संबोधित

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को राजनाथ बुधवार को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को आज के बजाय बुधवार को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें आज शीर्ष कमांडरों को संबोधित करना था।

एक आधिकारिक बयान में आज यहां बताया गया कि राजनाथ सिंह अब बुधवार को सैन्य कमांडरों को संबोधित करेंगे। संभवत यह बदलाव अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्रियों के साथ आज होने वाले तीसरे मंत्री स्तरीय टू प्लस टू संवाद को देखते हुए किया गया है। दोनों देशों के रक्षा तथा विदेश मंत्रियों के बीच आज यहां यह संवाद हो रहा है। राजनाथ सिंह को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ इस संवाद में हिस्सा लेना है। अमेरिकी मंत्री टू प्लस टू संवाद में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे थे।

epmty
epmty
Top