प्राइवेट हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश - 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

प्राइवेट हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश - 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी पांच लोगों की माैत हो गई है। इसके लिए दिन भर तलाशी चलाए जाने के बाद गुरुवार रात को बचाव दल ने सभी के मारे जाने की पुष्टि की।

यह दुर्घटना गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:00 बजे मेलबर्न से 60 किमी उत्तर में बुशलैंड में हुई और इसके 12 घंटे बाद विक्टोरिया पुलिस ने हताहतों की पुष्टि की। विमान में एक पायलट और चार वयस्क सवार थे।

यह चार्टर्ड हेलीकॉप्टर निजी कंपनी माइक्रोफ्लाइट की थी, जिसने दक्षिण मेलबॉर्न से उड़ान भरी थी।

कार्यवाहक निरीक्षक जोश लांगेलन ने मीडिया को बताया, 'सुबह थोड़े-बहुत बादल छाए हुए थे, एक हेलीकॉप्टर इनमें से होकर गुजर रहा था, तो पाया कि दूसरा हेलीकॉप्टर गायब है तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई।'

दुर्घटना किन वजहों से हुई इसका पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है। हादसे के बाद पुलिस रात भर छानबीन करती रही और अब शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा आगे की जांच की जाएगी।

वार्ता/शिन्हुआ

epmty
epmty
Top