चंद्रयान 3 पर अब बनेगी फिल्म- मंगल मिशन के निर्देशक ने किया ऐलान

चंद्रयान 3 पर अब बनेगी फिल्म- मंगल मिशन के निर्देशक ने किया ऐलान

नई दिल्ली। मंगल मिशन फिल्म बनाने वाले निर्देशक ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब इस पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। चंद्रयान- 3 की सफलता के साथ ही अब वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर निर्माताओं में फिल्म बनाने की होड़ लग गई है।

बृहस्पतिवार को मिशन मंगल फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर जगन शक्ति ने चंद्रयान-3 पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। अक्षय कुमार को लेकर मिशन मंगल फिल्म बनाने वाले निर्देशक जगन शक्ति ने एक न्यूज़ पेपर को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि वह मिशन मंगल वाली टीम के साथ ही चंद्रयान 3 पर फिल्म बनाएंगे।

चंद्रयान-3 पर बनने वाली इस पिक्चर में एक्टर अक्षय कुमार ही होंगे या नहीं? अभी तक इस बारे में निर्देशक ने कोई खुलासा नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान- 3 की चांद पर सफल लैंडिंग कर आकाशीय विज्ञान के क्षेत्र में एक नया इतिहास स्थापित किया है। जानकारी मिल रही है कि जगन शक्ति के अलावा कई अन्य फिल्म निर्माता एवं प्रोडक्शन हाउस भी चंद्रमा मिशन पर फिल्म बनाने की होड में शामिल है, जिसके चलते विभिन्न निर्माता एवं प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के नाम को रजिस्टर करने के लिए आवेदन भी करने शुरू कर दिए हैं।

epmty
epmty
Top