अभिनेत्री की मौत के बाद लगा आत्महत्याओं का तांता

टोक्यो। 'मिस शरलॉक' के नाम से दुनिया भर में पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध जापानी अभिनेत्री युको तायुची की मौत ने जापान को झकझोर कर रख दिया। अभिनेत्री की मौत के बाद लगातार वहां आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आत्महत्या के बढ़ते मामलों से चिंतित जापानी सरकार ने लोगों से इसे रोकने की अपील की है।
प्रसिद्ध अभिनेत्री युको ताचीची की मौत के बाद जापान की सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर वे संघर्ष कर रहे हैं, परेशान हैं तो दूसरों की मदद लें। लोगों से भी ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की है जो आत्महत्या या अन्य जानलेवा कदम की तरफ बढ़ते दिखें। मुख्य कैबिनेट सचिव कट्सुनोबु काटो ने अभिनेत्री की मौत के मामले का जिक्र तो नहीं किया है लेकिन कहा कि कुछ लोग कोरोनोवायरस संकट के दौरान दौरान संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई के बाद से आत्महत्या के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। हमें इसे गंभीरता से लेना होगा।