उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी कम करने के फैसले की पाकिस्तानी ने की निंदा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली स्थितपाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी कम करने के भारतीय अधिकारियों के फैसले की निंदा की है और इसके जवाब में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भी कर्मचारियों की संख्या आधी करने के लिए कहा है। भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में करीब आधे कर्मचारियों को भारत छोड़ने के लिए कहा जाएगा। इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या में 50 फीसदी की कमी करने और इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों की संख्या में भी इतनी ही कमी करने की मांग की थी।
Next Story
epmty
epmty