रायबरेली बरेली पहुंची प्रियंका

रायबरेली बरेली पहुंची प्रियंका

रायबरेली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज दिवंगत नेता अखिलेश सिंह के परिजनो से मुलाकात की और उन्हे सांत्वना दी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग द्वारा पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के गांव लालूपुर चैहान पहुंची। उन्होने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की विधायक पुत्री अदिति सिंह और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे की आधिकारिक सूचना के अनुसार वे भुएमऊ गेस्ट हाउस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र की जमीनी हकीकत और उनकी समस्यायों को जानेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा करीब पौने दो बजे लालगंज के अइहर में रेल कोच फैक्ट्री जायेंगी और निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगी।

Next Story
epmty
epmty
Top