दिल्ली में पारा 45 के पार, मुंबई की प्री मॉनसून बरसात से मानसून के आने में हो सकती है देरी

दिल्ली में पारा 45 के पार, मुंबई की प्री मॉनसून बरसात से मानसून के आने में हो सकती है देरी
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पारा 40 और 45 के बीच होने से आमजन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है, लेकिन पारा है कि नीचे जाने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन बीच मुम्बई से एक राहत की खबर आई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुई प्री-मॉनसून बरसात वहां लोगों को इस तपती गर्मी से थोडी राहत दी है। इस खबर से दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत के लोगों में गर्मी से जल्दी ही राहत मिलने की उम्मीद जागी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मुंबई में अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि मुंबई की ये बारिश सिर्फ प्री मॉनसून वाली बरसात ही है। मॉनसून 7 जून तक केरल पहुंचेगा। जानकारांे की मानें तो मुंबई में इस तरह प्री-मॉनसून की बारिश होना थोड़ा मुश्किल में डालने वाला भी हो सकता है। इससे असली मॉनसून आने में थोड़ी देरी हो सकती है।

मौसम के जानकार बताते हैं कि केरल में अगर सात जून को मॉनसून पहुंचता है तो दिल्ली में वह जुलाई तक पहुंच सकता है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top