साइकिल पर सवार होकर स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंचे मोदी के मंत्री डा.हर्षवर्धन

साइकिल पर सवार होकर स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंचे मोदी के मंत्री डा.हर्षवर्धन
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन ने सोमवार को उस समय लोगों को हैरत में डाल दिया, जब वे साईकिल पर सवार होकर स्वास्थ्य मंत्रालय पहुंचे। आचम्भित मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि डा. हर्षवर्धन सहित मोदी सरकार के मंत्री मनसुख मांडविया भी साइकिल से सफर करने के लिए जाने जाते हैं। आज विश्व साइकिल दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन का साइकिल पर सवार होकर दफ्तर जाने को एक बड़े संदेश के तौर पर देखा जा जा रहा है।

बता दें कि डा.हर्षवर्धन 30 मई को मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी साइकिल से ही आये थे। डा.हर्षवर्धन नाक, कान और गले (ईएनटी) के प्रख्यात् डॉक्टर हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top