भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1631–इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।

1707 -जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

1862-नेपाल में संविधान लागू हुआ।

1889–ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकृत कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।

1920- चीन के कांसू प्रांत आए भूकंप के कारण से एक लाख से अधिक लोगों की मौत।

1920–कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी में नहर की खुदाई आरंभ की।

1927- आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डाॅन ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।

1937–भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म।

1945 - दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की जगह आत्महत्या कर ली।

1951 -हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।

1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।

1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी हिमपात से 48 लोगों की मौत।

1960 - अमेरिका के न्यूयार्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।

1971–भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1985 -तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना की गयी।

1991–कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993- नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।

1094- पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इजरायल वार्ता विफल।

2002- बंगलादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।

2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ।

2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।

2009 - फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म 'अवतार' का निर्माण किया। दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की।

2012 - दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए।

2014–पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक -ए- तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।




epmty
epmty
Top