भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं

भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1154- किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

1842- अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1860- 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का निधन।

1899 -मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्मदिन।

1919- अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई।

1927- उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई।

1927- महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्लाह खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी। 1934 -भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म।

1941- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

1961- गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।

1969- पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया का जन्मदिन।

1974- ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग‎ का जन्म।

1983 - ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

1984- ब्रिटेन और चीन के बीच ब्रितानी उपनिवेश हांगकांग 1997 में चीन को सौंपने पर समझौता।

1984- भोपाल गैस त्रासदी में 2500 लोगों की मौत।

2003- लीबिया ने रासायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

2012- पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

2016- जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में हमला, कई लोगों की मौत।

2016- लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन।

epmty
epmty
Top