19 लोगों की हत्या

19 लोगों की हत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नियामय। माली सीमा के पास पश्चिमी नाइजर में 19 नागरिकों की हत्या कर दी है।

यह जानकारी नाइजर के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार शाम यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को अज्ञात सशस्त्र समूह ने टिलाबेरी क्षेत्र के बानीबांगौ जिले के देये कौकौ गांव पर हमला कर 19 लोगों की की हत्या कर दी। वहीं तीन लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति लापता बताया गया है।

उन्होंने कहा, "क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था की गयी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए लिए जांच शुरू कर दी गई है।"

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत से अब तक इस क्षेत्र में इस तरह के हमलों 300 से अधिक नागरिकों की हत्या हो चुकी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top