कमला हैरिस बनेंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

कमला हैरिस बनेंगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति

वाशिंगटन। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन का अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सुश्री हैरिस का उपराष्ट्रपति बनना तय हो गया है।

अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनन, एनबीए ब्रॉडक्रॉस्टर और एपी न्यूज एजेंसी ने जो बिडेन के 270 इलोक्टोरल वोट्स के जादुई आंकड़े को छूने पर मुहर लगाई है।

इसी के साथ ही 56 वर्षीय सुश्री हैरिस ऐसा करने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली एशियाई अमेरिकी बन गई हैं।

एआईएडीएमके के समन्वयक और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने सुश्री हैरिस को उनकी उम्मीदवारी के लिए बधाई दी थी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''यह भारतीयों और खासकर तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित कमला हैरिस पहली भारतीय सीनेटर हैं जिनकी मां तमिलनाडु से हैं। उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ''

epmty
epmty
Top