भारत की चीन पर फिर डिजिटल स्ट्राइक- 54 चाइनीस एप्स प्रतिबंधित

भारत की चीन पर फिर डिजिटल स्ट्राइक- 54 चाइनीस एप्स प्रतिबंधित

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से एक बार फिर से ड्रैगन चीन के ऊपर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की गई है, जिसके चलते स्मार्टफोन के 54 ऐप को देश के भीतर प्रतिबंधित कर दिया गया है। बैन किए गए सभी ऐप भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। प्रतिबंधित किए गए चाइनीज ऐप्स में लोकप्रिय गेम गरेना फ्री फायर एवं ऐपलॉक भी शामिल है।

सोमवार को भारत सरकार की ओर से एक बार फिर से चीन के खिलाफ बड़ी डिजिटल स्ट्राइक करते हुए स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले 54 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार की ओर से जिन 54 एप्स को प्रतिबंधित किया गया है उनमें ब्यूटी कैमरा सेल्फी, कैमरा स्वीट सेल्फी एचडी, इक्विलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए केमकार्ड, विवा वीडियो एडिटर, टेंसेंट एक्सरियल, ऑनमोजी चेस, ऑनमोजी एरिना, ऐपलॉकख् डुएल स्पेस लाइट जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2020 के जून माह के दौरान भारत सरकार की ओर से देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे की टिकटॉक, वीचौट और हेलो समेत 59 चाइनीस मोबाइल ऐप प्रतिबंधित किए गए थे। इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर इसलिए प्रतिबंध लगाया है कि यह सभी ऐप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित किए गए एप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा लीक कर रहे थे। एप्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए गूगल के प्ले स्टोर को भी आदेश दिया गया है।

epmty
epmty
Top