भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ें कीव- भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी एडवाइजरी

भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ें कीव- भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी एडवाइजरी

कीव। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सभी भारतीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द राजधानी कीव छोड़ने को कहा है।

भारतीय दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में लिखा है, "यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीयों काे तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी। दूतावास ने आज विद्यार्थियों सहित सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें ट्रेन या यातायात के अन्य साधनों से यहां से निकलने की सलाह दी गयी है।"

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के हमलों के बीच हजारों की संख्या में भारतीय फंसे वहां फंसे हुए हैं। गत 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी सेना द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों को निकाला जा रहा है।

epmty
epmty
Top