पकड़े गए चीनी सैनिक को भारत ने लौटाया

पकड़े गए चीनी सैनिक को भारत ने लौटाया

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने हाल ही में पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में पकड़े गए एक चीनी सैनिक को बुधवार को उसके अधिकारियों को सौंप दिया। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव और गतिरोध के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक को चशुल मोल्दो मीटिंग प्वाइंट पर पड़ोसी देश के हवाले कर दिया गया। चीनी सैनिक की पहचान कॉर्पोरल वांग या लांग के रूप में हुई। वह भटक कर भारतीय सीमा में आ गया था और भारतीय सेना ने सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया था।

भारतीय सेना ने चीन के जवान को ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े एवं चिकित्सा सहायता प्रदान की। चीन के अधिकारियों ने भारतीय सेना से अपने लापता सैनिक को लौटाने का अनुरोध किया था।

epmty
epmty
Top