बॉलीवुड के गानों पर वीडियो बनाने वाले किली पॉल को भारत ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। अफ्रीका देश के तंजानिया से भाई-बहन द्वारा बॉलीवुड के मशहूर गानों पर लिप-सिंक कर लोगों का दिल जीतने का काम कर रहे है। डांस स्किल कर रहे डांसिंग स्टार किली पॉल को इसका इनाम तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया कार्यालय पर सम्मानित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अफ्रीकी के तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के डिप्लोमैट बिनाया प्रधान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर पर फोटो शेयर किये हैं। इन फोटो में दिखाई दे रहा है कि बिनाया प्रधान द्वारा किली पॉल को सम्मानित किया गया। इन फोटो को शेयर करते दौरान उन्होंने कैप्सन में लिखा है कि तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के दफ्तर में एक विशेष आगंतुक था। भारत में तंजानिया के प्रसिद्ध तंजानिया कलाकार किली पॉल ने अपने वीडियो के लिए लोकप्रिय भारतीय फिल्मी गीतों को लिप-सिंक करने के लिए भारत में लाखों लोगों के दिल जीते हैं। बिनाया प्रधान द्वारा शेयर किये गये पहले फोटो में नजर आ रहा है कि वह किलीे को सम्मानित कर रहे हैं और दूसरी फोटो में वह दोनों किसी एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल काफी वक्त से सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर लिप-शिंक के वीडियोज अपलोड कर रहे है, जिन्हें भारत के लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस जोडी की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सहित कई बॉलीवुड स्टार द्वारा प्रशंसा की जा चुकी है।