चंदा मामा पर उतर कर भारत ने रचा इतिहास - ISRO को मिली कामयाबी

चंदा मामा पर उतर कर भारत ने रचा इतिहास - ISRO को मिली कामयाबी

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इसके लिए बधाई दी है ।

गौरतलब है कि बीते दिनों चंद्रयान-3 को चंद्रमा की तरफ उड़ान के लिए छोड़ा गया था। चंद्रयान-3 लगातार चांद के करीब सफलतापूर्वक पहुंचता रहा। आज 6:04 बजे पर चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर उतरकर भारत के पक्ष में इतिहास रच दिया है। इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा यह इतिहास रचा गया है।

चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के अपने दौरे के दौरान वहीं से वर्चुअल जुड़ते हुए कहा कि मेरे भारतवासियों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है, ऐसी ऐतिहासिक घटना राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती है। यह पल अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, भारत के लिए घोष का है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पल को 140 करोड लोगों की धड़कनों का सामर्थ्य भी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज हम अंतरिक्ष में नहीं भारत की उड़ान के साक्षी बने हैं, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है। मैं हृदय से अपने सभी देशवासियों के साथ अपने परिवार जनों के साथ इस उमंग और उल्लास से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई भी देता हूं।

epmty
epmty
Top