तूफान 'जूलिया' से आठ लोगों की मौत

सैन सल्वाडोर। अल सल्वाडोर में उष्णकटिबंधीय तूफान 'जूलिया' की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है और 1,000 से अधिक लोगों ने आश्रय गृहों में पनाह ली है।
उप गृह मंत्री राउल जुआरेज ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और घर पर पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक मकान की दीवार गिरने से सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए।
उप गृह मंत्री राउल जुआरेज ने कहा कि अधिकारियों द्वारा स्थापित 81 आश्रयों में से 35 में करीब 1,000 लोग रह रहे हैं।
वार्ता
Next Story
epmty
epmty