सऊदी अरब के लिए कितने हज यात्री भर चुके हैं उड़ान- पढ़िए खबर

सऊदी अरब के लिए कितने हज यात्री भर चुके हैं उड़ान- पढ़िए खबर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से उनतीसवीं उड़ान संख्या एस०वी० 3867 आज 02 जून, 2023 को 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11ः00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जद्दाह के लिए रवाना हो गयी। इस उड़ान से 160 पुरुष व 138 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक कौशाम्बी जिले के 89. गोरखपुर के 64, महाराजगंज के 60 व कुशीनगर के 45 हज यात्री गये हैं।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी, एस0पी0 तिवारी ने आज यहां दी उन्होंने बताया कि तीसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3895, 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय अपराह्न 03ः05 बजे जद्दाह के लिए रवाना हो गयी। इस उड़ान से 157 पुरुष व 141 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक प्रयागराज जिले के 159, मऊ के 81 व महाराजगंज के 47 हज यात्री गये हैं। अब तक लखनऊ से 8800 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

एस0पी0 तिवारी ने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से आज 02 जून, 2023 को उड़ान संख्या एस0वी03857 से उत्तर प्रदेश के केवल 08 हज यात्री गये हैं। दिल्ली से आज अधिकतर अन्य राज्यों के हज यात्री गये हैं। अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 9690 हज यात्री व उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 18490 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

एस0पी0 तिवारी ने हज यात्रियों को सूचित किया है कि लखनऊ से निम्न उड़ान अब मदीना जाने के स्थान पर लखनऊ से सीधे जद्दाह जाएंगी। इन उड़ानों के हज यात्रियों को अपने साथ हज हाउस में एहराम लेकर आना है और हज हाउस से ही एहराम बांध कर रवाना होना है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top