बाइडेन प्रशासन में आधी आबादी का दबदबा, महिला हिस्सेदारी का बना रिकॉर्ड

बाइडेन प्रशासन में आधी आबादी का दबदबा, महिला हिस्सेदारी का बना रिकॉर्ड

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन में आधी आबादी का दबदबा है। जी हां, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम में महिलाओं की हिस्सेदार पूर्व के मुकाबले कहीं ज्यादा है। जो बाइडेन प्रशासन में महिलाओं को खास तवोज्जह दी गई है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर 13 महिलाओं को जगह दी है। इसमें कई भारतीय मूल की महिलाएं भी शामिल हैं। जो बाइडेन यह संकेत दे चुके हैं कि उनके प्रशासन में अभी और महिलाओं को जगह दी जाएगी।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह अपने प्रशासन को विविध बनाएंगे, जो देश की विविधता और उसकी संस्कृति को दर्शाएगा। भारतीय मूल की पहली अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस लगातार सुर्खियों में रही हैं। अब अमेरिका में पहली बार एक महिला को वित्त मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। देश में पहली बार किसी महिला को वित्त मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। अमेरिका की प्रख्यात अर्थशास्त्री जेनेट येलन ने अमेरिका की पहली महिला वित्तमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया। येलन को कार्यभार की शपथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिलाई। इसके पूर्व वह केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की गवर्नर रह चुकी हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वो अपने प्रशासन को विविध बनाएंगे, जो देश की विविधता और उसकी संस्कृति को दर्शाएगा।







epmty
epmty
Top