तड़के तड़क बंदूकधारियों ने की तीन लोगों की हत्या - नहीं हुई शिनाख्त

तड़के तड़क बंदूकधारियों ने की तीन लोगों की हत्या - नहीं हुई शिनाख्त

अबुजा। नाइजीरिया के मध्यवर्ती राज्य नाइजर में रविवार तड़के दो गांवों पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नाइजर के पुलिस प्रमुख मंडे बाला कुरियास ने बताया कि पुलिस ने राज्य के लावुन के एब्बो और नदागबेगी गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमलों की जांच और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि यह हमला स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग पांच बजे किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के जवानों को इलाके में तैनात कर दिया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, "हम लोगों से अपील करते हैं कि अगर उनके पास कोई जानकारी हो तो वे तैनात सुरक्षा कर्मियों को प्रदान करें, ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सकें।'' नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में हाल के महीनों में हत्या और अपहरण की कई घटनाएं सामने आयी है।

वार्ता/शिन्हुआ

epmty
epmty
Top