गूगल ने रूसी मीडिया पर कसा शिकंजा

गूगल ने रूसी मीडिया पर कसा शिकंजा

कैलिफ़ोर्निया। गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज समाचार ने रोसिया सेगोड्न्या के सभी प्रसारण सामग्री पर शिंकजा कसा है।मीडिया समूह ने बुधवार को गूगल की इस कार्रवाई को सेंसरशिप बताया। मीडिया समूह ने कहा, "गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज ने एजेंसी के सभी संसाधनों से प्रकाशित सामग्री के प्रदर्शन को सीमित कर दिया है।"

इस बीच यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने उन सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया है, जो रूसी एयरलाइनों के साथ-साथ रूस को स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति प्रदान करती हैं।

यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री पर शिकंजा कसते हुए गूगल समेत प्रमुख तकनीकी कंपनियां रूस की सरकारी मीडिया को अपने मंचों का उपयोग करने से रोकने की तरफ कदम बढ़ा रही हैं ताकि वे दुष्प्रचार एवं गलत सूचनाओं को प्रसार नहीं कर सकें।

वार्ता

epmty
epmty
Top