हिंसा में चार नागरिकों की मौत - सात घायल

हिंसा में चार नागरिकों की मौत - सात घायल

संयुक्त राष्ट्र। उत्तर पश्चिमी सीरिया में हो रहे संघर्ष में चार नागरिकों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।




संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने आज यहां नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संघर्ष में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम सात नागरिक घायल हुए है। पीड़ित सोमवार और मंगलवार को तीन घटनाओं से हताहत हुए।

स्टीफन दुजारिक ने कहा कि जून के बाद से मार्च 2020 के युद्धविराम के बावजूद प्रांत के ग्रामीण दक्षिण-पश्चिम में हमले तेज हुए है।

उन्होंने कहा, "हम सीरियाई संघर्ष के सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने और नागरिकों और नागरिक आवासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की याद दिलाते है।"

(वार्ता/ शिन्हुआ)

epmty
epmty
Top