सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

मॉस्को। रूस के काल्मिकिया गणराज्य में हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए है। आपातकालीन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने आज यहां बताया कि स्थानीय समयानुसार रविवार 02:40 बजे कलमीकिया गणराज्य के एक राजमार्ग पर ट्रक और यात्री बस की टक्कर हुई। रूस के आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आमने-सामने की हुई इस टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है।
दुर्घटना में कम से कम सात लोग घायल हुए है।
बस रूस के दागिस्तान गणराज्य की राजधानी माखचकाला से सेंट पीटर्सबर्ग जा रही थी। इसमें कुल 28 यात्री सवार थे।

वार्ता/स्पूतनिक
Next Story
epmty
epmty