अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी- कई लोगों की मौत

अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी- कई लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के रैसीन, विस्कॉन्सिन में एक अंतिम संस्कार के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं।

रैसीन पुलिस विभाग ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "ग्रेसलैंड कब्रिस्तान पर कई गोलियां चलाई गईं। पीड़ितों की संख्या इस समय अज्ञात है। जांच की जा रही है।"

उधर, मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोलीबारी एक अश्वेत व्यक्ति डा'शोंटे किंग सीनियर के लिए दफन के दौरान हुई। किंग 20 मई को ट्रैफिक स्टॉप के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने अखबार को बताया कि उन्होंने 30 गोलियों की आवाज सुनी।

वार्ता

epmty
epmty
Top