अफगानिस्तान में हो रहे प्रदर्शन विदेशों से वित्तपोषित - तालिबान

अफगानिस्तान में हो रहे प्रदर्शन विदेशों से वित्तपोषित - तालिबान

काबुल । तालिबान ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए विदेशों से पैसा मिल रहा है। अल जज़ीरा ने यह रिपोर्ट दी है।

तालिबान के निमंत्रण पर पाकिस्तान की खुफिया प्रमुख फैज हमीद के काबुल दौरे के पहुंचने के बाद मंगलवार को राजधानी में अफगानी निगरिकों ने विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन करने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं।

ऐसी रिपोर्ट है कि तालिबान ने रैली को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा गया। उसी दिन परवान प्रांत में और साथ ही देश के पश्चिम में भी पाकिस्तान के विरोध में प्रांत की राजधानी हेरात में प्रदर्शन हुआ।

बुधवार को लोगों ने काबुल के दशते बारची इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। जबकि तालिबान ने एक दिन पहले अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा करते हुए इस तरह की संभावना से इनकार कर दिया था। उसी समय बदख्शां प्रांत में पुरुषों ने प्रतिरोध बलों के समर्थन में रैली की।

epmty
epmty
Top