जंग का ऐलान- रूस का यूक्रेन पर हमला- राजधानी पर दागी मिसाइल

जंग का ऐलान- रूस का यूक्रेन पर हमला- राजधानी पर दागी मिसाइल

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ रूस के राष्ट्रपति ने जंग का ऐलान करते हुए सेना ने हमला कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर कई मिसाइलें दागी गई है। रूस के सैनिकों के निशाने पर यूक्रेन के सैनिक ठिकाने हैं।

सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए रूस द्वारा हमला किया जा रहा है। इस बीच रूस ने कहा है कि इस हमले से यूक्रेन के लोगों को कोई खतरा नहीं है। उधर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो को धमकी दी है कि अगर उनकी ओर से यूक्रेन का साथ दिया गया तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाल दे और वापस लौट जाए। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की सेना ने रूस को डराया है और यह सब कुछ नाजी लोगों के इशारे पर किया जा रहा है। उधर यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंच गया है। यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू करते हुए वहां की कानून व्यवस्था सेना ने अब अपने हाथ में ले ली है।

बताया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव के भीतर कई स्थानों पर बम धमाके हुए हैं जिसके चलते कीव एयरपोर्ट को एहतियात के तौर पर खाली कराया जा रहा है। रूस की ओर से कीव के भीतर मिसाईल से अटैक किया गया है जिसकी पुष्टि यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से की गई है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन के भीतर मार्शल लॉ लागू करते हुए यूक्रेन की तरफ से युद्ध रोकने की अपील की गई है। दूसरी तरफ रूसी सिपाही लगातार क्रीमिया के रास्ते रूस के भीतर घुस रहे हैं। बॉर्डर पर तकरीबन 200000 से भी ज्यादा रूस के सैनिक तैनात हैं।

epmty
epmty
Top