लड़कियों के बारे में डेटिंग सर्विस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

लड़कियों के बारे में डेटिंग सर्विस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। अभी-भी रूसी सेना यूक्रेन के अलग-अलग शहारों को टारगेट कर रहे हैं। इसी बीच वहां की लड़कियां अपने लिये चीनी लड़को को तलाश कर रही है। फिलहाल 700 से अधिक लड़कियों वेटिंग में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डेटिंग सर्विस मीलिश्का डॉट कॉम ने दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन की महिलाएं चीन के पुरूषों को काफी पंसद करती है। बताया जा रहा है कि पहले ऐसी संख्याएं कम थी लेकिन अब चीनी पुरूषों की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। क्लाइंट की तादाद देखकर इस सर्विस की अधिकारी भी हैरान है। मौजूदा समय में 700 से अधिक यूक्रेनी लड़कियां चीनी पति की तलाश में हैं। करीब 70 चीनी लड़के अपने लिये लड़कियां ढूंढ रहे हैं, जिनमें से 8 से 9 लोगों की जोडिया बन चुकी है। अपने भविष्य को देखते हुए लड़कियां यूक्रेन में भगदड मची होने की वजह से चीनी लड़कों की तलाश कर रही है।

epmty
epmty
Top