कोरोना का नया कहर- साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन से हड़कंप- उड़े होश

कोरोना का नया कहर- साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन से हड़कंप- उड़े होश

आगरा/ मथुरा। कोरोना का कहर सामने आ रहा है। मथुरा के बाद अब आगरा में भी साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन के तीन मामले सामने आये हैं। कोरोना के खतरनाक स्ट्रेन मिलने के कारण प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बावजूद इसके लोग इस ओर से उदासीन बने हुए हैं। मथुरा में होली की धूम मची हुई है, जबकि वहां भी यह खतरनाक स्ट्रेन अपनी दस्तक दे चुका है।

कोरोना जहां फिर से एक बार वापसी कर रहा है, वहीं कोरोना के खतरनाक साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन के कारण हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आगरा की एक युवती साउथ अफ्रीका गई थी, जहां वह कोरोना संक्रमित हो गई। जब वह आगरा लौटकर आई, तो उसके बाद उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। उसके अलावा एक बैंक कर्मी व एक अन्य में भी साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन पाया गया है। इसके चलते हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन बहुत ही खतरनाक है।


यह आम कोरोना के सापेक्ष दुगनी गति से वार करता है। वहीं मथुरा में भी एक महिला ने गिरिराज जी की परिक्रमा की थी। उसके बाद उसे बुखार हुआ। उसकी जांच की गई, तो उसमें भी साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन पाया गया है। उक्त महिला की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन मिलने के बाद भी मथुरा में होली के रंग उड़ रहे हैं और भारी भीड़ जमा है। ऐसे में यह वायरल कितनी बुरी तरह से अटैक कर सकता है, इसकी संभावना से ही दिल सिहर उठता है। लोगों को चाहिए कि वे इस ओर से खुद जागरूक हों। सभी कार्य प्रशासन द्वारा नहीं किये जा सकते, स्वयं के जागरूक होने से ही कोरोना को हराया जा सकता है।





epmty
epmty
Top