कांग्रेस ने भारत की जनता को आत्मनिर्भर नहीं होने दिया : अखिलेश यादव

फतेहपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नगर पालिका अध्यक्ष नजाकत खातून की बेटी की शादी में शामिल होने फतेहपुर गये थे वहां हाजी रज़ा से भेंट की।
अखिलेश यादव जब फतेहपुर की यात्रा पर थे तो रास्ते में जो दृश्य उन्होंने देखे उन पर उनकी गम्भीर प्रतिक्रिया रही। यादव की दृष्टि में न केवल समाज की समस्याएं रहती हें अपितु वे उनके समाधान के बारे में भी लगातार सोचते रहते हैं। उनकी सोच सकारात्मक एवं समाज के व्यापक हित में होती है।
लखनऊ से फतेहपुर जाते हुए जनपद रायबरेली में किसानों को खेतों में काम करते देखकर अखिलेश यादव ने उनकी बदहाली पर भी नज़र डाली। उनका मानना है कि कांग्रेस ने भारत की जनता को आत्मनिर्भर नहीं होने दिया। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने भारत को आर्थिक संकट में फंसा दिया हैं। अनावश्यक मुद्दों को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। जनता को धोखे में रखकर राजनीति करना और सरकार चलाते रहना लोकतंत्र के साथ छल है। डबल इंजन की सरकारों ने भी जनता के लिए कुछ नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश में किसान आज भी परेशान है। गन्ना किसान बकाया भुगतान न होने से आक्रोशित है। आलू किसान को कोई राहत नहीं मिली है। गेहूं-धान की खरीद में बिचौलिओं की जमकर दलाली होती है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पाता है। कर्ज से लदा किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। भाजपा ने किसान को लागत का ड्योढ़ा मूल्य दिलाने और गन्ने के बकाया धन पर ब्याज देने का भी वादा किया था। इन वादों को भुला दिया गया हैं। खेती में काम आने वाली तमाम चीजों खाद, पानी, बिजली, कृषि उपकरण के दाम मंहगे है।
फतेहपुर से लालगंज के रास्ते में छात्राएं साइकिल से स्कूल जाते दिखाई दी तो श्री अखिलेश यादव ने जहां छात्राओं के साहसपूर्ण जीवन को सराहा वहीं यह भी उनका कहना था कि इन बेटियों का जीवन कितना संघर्ष भरा होता है। घर-बाहर और स्कूल में उन्हें पढ़ाई के दौरान काफी कुछ मुश्किलों से गुजरना होता है। उन्होंने छोटी-छोटी बच्चियों की साइकिल यात्रा पर खुशी जताई।
उन्हें इस बात से दुःख हुआ कि भाजपा राज में बच्चियों का जीवन काफी असुरक्षित हो गया है। आए दिन उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटती है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन की व्यवस्था की गई थी जो अब समाप्तप्राय है। कन्या विद्याधन योजना लड़कियों को मदद देने के लिए बनी थी। अब भाजपा के बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान में हालत यह है कि बेटी समाज विरोधी तत्वों के चलते स्कूल जाना ही छोड़ रही हैं। उसको दरिंदो से बचाने के लिए मां-बाप परेशान रहते हैं।
अखिलेश यादव की लखनऊ से बछरावां होते हुए फतेहपुर की यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी साथ थे। लखनऊ-फतेहपुर सड़क का निर्माण समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुआ था।बछरावां में 10 किलोमीटर पहले अघौरा गांव में अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए लक्ष्मण केवट की मां कलावती फूल माला लिए खड़ी थी। कार से उतरकर अखिलेश जी खुद उनसे मिलने पहुंचे। यह वही लक्ष्मण केवट है जिसने दो माह पूर्व जब अखिलेश यादव विश्वकर्मा परिवार की लड़की को जला कर मार डाला था। उसके परिजनों से मिलने भाटनखेड़ा उन्नाव गये थे। यादव वापस आते हुए एक तालाब के पास रूके थे तो लक्ष्मण केवट ने अखिलेश यादव को सिंघाड़ा खिलाया था। आज उनकी मां ने भी सिंघाड़े भेंट किए। यह आत्मीयता का भावुक दृश्य था बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद दिया कि आप जल्दी मुख्यमंत्री बन जाएं तभी गरीबों का दुःखदर्द दूर होगा। यहां तमाम महिलाओं और गांव प्रधान रामेश्वर पासवान तथा बीरेन्द्र यादव ने स्वागत किया।
बछरावां में पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ स्वागत किया। गुरूबख्शगंज में उमाशंकर यादव ब्लाक प्रमुख खीरों और जिला उपाध्यक्ष इं बीरेन्द्र यादव, लालगंज में टाउन एरिया के चेयरमैन रामबाबू गुप्ता, लालबहादुर यादव मिष्ठान्न भंडार पर जिलाध्यक्ष श्री रामबहादुर यादव ने स्वागत किया। अघौरा में लक्ष्मण निषाद और रामेश्वर पासी प्रधान, पश्चिम गांव में बृजेश यादव एवं जमुना यादव, चुरवा मोड़ पर रामलाल अकेला तथा जीतेन्द्र यादव, आलू महाराज, मेहरबान यादव ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।
फतेहपुर से पहले गंगा पुल पर केतकी, सात मील पर वीरेन्द्र यादव, जेपी यादव, प्रवीण कुमार गुप्ता, अतुल यादव, मुन्ना लाल सोनकर बिंदकी चेयरमैन, अनीस खां तथा पूर्व सांसद अशोक पटेल ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया।