मुंबई आ रहे प्लेन में बम की धमकी- एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का ऐलान

मुंबई आ रहे प्लेन में बम की धमकी- एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का ऐलान
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। फ्रांस की राजधानी से चलकर 306 लोगों को मुंबई लेकर आ रहे विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान के पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

रविवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस से चलकर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई आ रहे विस्तार के विमान में बम होने की धमकी दी गई है।

पेरिस के चार्ल्स दी गाॅल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद मुंबई आ रही फ्लाइट को एयर सिकनेस बैग एक नोट मिला, जिसमें प्लेन के भीतर दम होने की धमकी दी गई थी।

यह धमकी मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया। 306 लोगों को लेकर आ रही इस फ्लाइट में 294 यात्रियों के अलावा चालक दल के दर्जन भर सदस्य मौजूद थे।

विस्तारा प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए जाने वाली एयरलाइंस की उड़ान में यात्रा करते समय हमारे कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा चिंता का उल्लेख किया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top