लॉकडाउन से हुआ बुरा-जेल में खाने की उम्मीद से तोड डाला कर्फ्यू

लॉकडाउन से हुआ बुरा-जेल में खाने की उम्मीद से तोड डाला कर्फ्यू

नई दिल्ली। कोविड-19 की तीसरी लहर का बढ़ता हुआ संक्रमण अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते शंघाई में लगाए गए लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से कोई छूट नहीं दी जा रही है। प्रशासन की सख्ती से अब लोगों के लिए भुखमरी जैसे हालात बनते जा रहे हैं। लोगों के पास उपलब्ध खाने पीने का सामान समाप्त हो रहा है और खिड़कियों के भीतर लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। हालात ऐसे हो चले है कि राशन खत्म होने पर एक युवक जेल में खाना मिलने की आस में लॉकडाउन तोडकर पुलिस के सामने पहुंच गया।

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 की तीसरी लहर का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन बरती जा रही सख्ताई की वजह से अब शंघाई में लोगों के सामने भुखमरी जैसे हालात बन गए हैं। हालत ऐसी हो गई है कि कई दिनों से घर के भीतर कैद लोगों के पास खाने पीने का सामान खत्म हो रहा है। एक व्यक्ति तो कोविड लॉकडाउन को तोड़ता हुआ पुलिस के पास तक पहुंच गया क्योंकि उसे उम्मीद थी कि जेल में कम से कम उसे भोजन की प्राप्ति तो वही सकेगी।

शंघाई की आबादी करीब 26 मिलियन (260 लाख) है। पूरी की पूरी आबादी को सख्त लॉकडाउन में रखा गया है। चीन का फाइनेंशियल हब कहा जाने वाला यह शहर कोरोना की सबसे घातक मार झेल रहा है। 2019 में चीनी शहर वुहान में कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद से लेकर अब तक की यह कोरोना की सबसे बुरी मार है।

epmty
epmty
Top