सड़क मार्ग से कम से कम 30 लोगों का अपहरण

सड़क मार्ग से कम से कम 30 लोगों का अपहरण

अबुजा। नाइजीरिया के नाइजर राज्य में सशस्त्र अपराधियों के एक समूह ने सड़क मार्ग से कम से कम 30 लोगों का अपहरण कर लिया है।

चैनल्स टेलीविजन ब्रॉडकास्टर की रिपोर्ट के अनुसार नागरिकों का अपहरण एक बस और दो अन्य वाहनों में से किया गया।

अपराधियों ने लोगों को अगवा करने से पहले स्थानीय निवासियों को डराने-धमकाने के लिए सड़क पर कई बार गोलियां चलाईं थी।

नाइजीरिया कई आपराधिक समूहों और बोको हराम आतंकवादियों की गतिविधियों के कारण पिछले कई वर्षों से अस्थिरता और हिंसा का सामना कर रहा है। नाइजीरिया का उत्तरी हिस्सा इस संकट से ज्यादा प्रभावित है।


वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top