9 सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - 6 घायल, 5 लापता

9 सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त - 6 घायल, 5 लापता

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के तट पर अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर और युद्धपोत अब्राहम लिंकन की दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए और पांच अन्य लापता हैं।




अमेरिकी थर्ड फ्लीट कमांडर एडम स्टीफेन कोहलर ने बुधवार को कहा कि यह घटना मंगलवार शाम की है। उन्होंने एक बयान में कहा,"विमान से बचाए गए नाविक को तट पर ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है। अब्राहम लिंकन पर सवार पांच अतिरिक्त नाविक इस घटना में घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर है।"

बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर से बचाए गए नाविक के साथ-साथ जहाज के दो नाविकों को चिकित्सा उपचार के लिए तट पर ले जाया गया, जबकि तीन अन्य नाविकों को मामूली चोटें आईं और वे सभी अब्राहम लिंकन पर सवार रहे।

बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर के लापता चालक दल के पांच अन्य सदस्यों के लिए खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं, जो समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले जहाज के डेक पर काम कर रहे थे।

बयान के अनुसार फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

वार्ता/स्पूतनिक

epmty
epmty
Top