नये कानून के खिलाफ देशभर मे हुए प्रदर्शन में 37 पुलिसकर्मी घायल

नये कानून के खिलाफ देशभर मे हुए प्रदर्शन में 37 पुलिसकर्मी घायल
  • whatsapp
  • Telegram

पेरिस। फ्रांस में हाल ही में पारित नए सुरक्षा कानून के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों में कम से कम 37 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

देश के गृह मंत्री गेराल्ड दरमानिन ने बताया कि शनिवार को देश में नए सुरक्षा कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में 37 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा, "शुरूआती आंकड़ों के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान 37 पुलिसकर्मी तथा अन्य सुरक्षा बल घायल हो गए है। मैं एक बार फिर कानून प्रवर्तन के खिलाफ अस्वीकार्य हिंसा की निंदा करता हूं।"

इस नए कानून में दरअसल पुलिस अधिकारियों और जेंडरकर्मियों (अन्य सुरक्षाकर्मी) की छवियों को नुकसान पहुंचाने और उनके प्रसार करने के खिलाफ एक साल की सजा और 45,000 यूरो के जुर्माना का प्रावधान है।

फ्रांस के निचले सदन में मंगलवार को यह कानून पारित किया गया था जिसके बाद से देश और विशेष रूप से पेरिस में प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के अनुसार छवियों का वितरण संभावित रूप से पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान का कारण बन सकता है जिसे ध्यान में रखते हुए यह यह कानून बनाया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top