28 अक्टूबर को इस देश से उड़ेंगे भारत के लिए जहाज

28 अक्टूबर को इस देश से उड़ेंगे भारत के लिए जहाज
  • whatsapp
  • Telegram

ढाका। कोरोना महामारी के दौरान जिंदगी पटरी पर लौटती दिख रही है बल्कि आसमान में उड़ती दिख रही है। भारत में ट्रेन व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। वहीं हवाई जहाज की सेवा भी अब बढ़ाई जा रही है। घरेलू उड़ानों के साथ अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। ऐसे में बांग्लादेश एयर बबल व्यवस्था के तहत 28 अक्टूबर से भारत के लिए उड़ान सेवाएं फिर से बहाल करने जा रहा है। इस बारे में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बांग्लादेश की तीन एयरलाइंस एक सप्ताह में 28 उड़ान भरेंगी। वहीं पाँच भारतीय एयरलाइंस सप्ताह में ही उड़ान भरेगा।

कोरोना वायरस के चलते अन्य देशों की तरह भारत-बांग्लादेश के बीच हवाई सेवा पिछले आठ महीने से ठप रहा। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बताया कि द्विपक्षीय एयर बबल पैक्ट के तहत दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ प्रतिबंधों और कोरोना वायरस से बचने के उपायों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top