जानिए क्या है ल्यूकेमिया,जिसने ऋषि कपूर को किया OUT

जानिए क्या है ल्यूकेमिया,जिसने ऋषि कपूर को किया OUT

मुजफ्फरनगर। शब्द ल्यूकेमिया आज आप सबके जहन में होगा, हो भी क्यों ना इसी ल्यूकेमिया की वजह से पिछले दिनों 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था जिससे लगभग हर किसी को ज्ञात हुआ यह शब्द ल्यूकेमिया क्या है, क्यों होता है ल्यूकेमिया, क्या है इसके लक्षण.....!

हमारे शरीर में 3 तरह की सेल्स पाई जाती हैं। लाल रक्त कोशिकाएं का काम है शरीर के अंगों को ऑक्सीजन का प्रवाह, सफेद रक्त कोशिकाएं एंटी इंफेक्शन और इम्यूनिटी को बढ़ाना व प्लेटलेट्स-रक्त का थक्का बनाना। ल्यूकेमिया शब्द में ल्यूकोज का अर्थ होता है सफेद और ऐमिया का अर्थ होता है रक्त, शब्द के अर्थ में ही छिपा है। हमारे सवाल का उत्तर ल्यूकेमिया यानी सफेद रक्त कोशिकाओं का कैंसर जो सफेद रक्त कोशिकाओं में लिंफोसाइट्स और मोनोसाइट्स पर प्रभाव करता है, जिससे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का बढ़ना और लाल रक्त कोशिकाओं को खा जाना है। ल्यूकेमिया कैंसर के 4 प्रकार होते हैं एक्यूट लिंफोसाईटिक ल्यूकेमिया और एक्यूट माय लायड ल्यूकेमिया जिसमें सिंपटम्स बहुत तेजी से दिखते है व क्रॉनिक लिंफोसाईटिक ल्यूकेमिया और क्रॉनिक माइलायड ल्यूकेमिया जिसमें सिम्पटम्स देरी से दिखते हैं।



ल्यूकेमिया में व्यक्ति में खून की कमी (anemia),थकान कमजोरी रहना हाथों और पैरों में सुन पन रहना, आंखे पीली होना, लीवर का आकार बड़ा हो जाना, स्प्लीन का बड़ा होना आदि सिंपटम्स नजर आने लगते हैं। ल्यूकेमिया का कोई सटीक कारण तो अब तक पता नहीं लग पाया परंतु यह अधिकतर हानिकारक रेडिएशन्स,पेस्टिसाइड्स, धूम्रपान, मदिरा का सेवन और जेनेटिक भी हो सकता है। ल्यूकेमिया अधिकतर महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होता है। उम्मीद करते हैं इस लेख से आपको ल्यूकेमिया से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त हो गई होगी और इससे आपकी नॉलेज में इजाफा हुआ होगा।

epmty
epmty
Top