सऊदी अरब जनवरी 2021 से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा

सऊदी अरब जनवरी 2021 से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा

रियाद। सऊदी अरब ने एक जनवरी 2021 से यात्रा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने रविवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि कुछ देशों में कोरोना मामलों की स्थिति को देखते हुए यात्रा प्रतिबंध हटाने में देरी हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह स्थिति के अनुसार एहतियाती उपाय लागू करेगा। मंत्रालय के अनुसार कुछ क्षेत्रों के लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी जिनमें सरकारी अधिकारी, राजनयिक और अस्वस्थ लोग शामिल हैं। अंतरराट्रीय उड़ानों पर आंशिक रूप से प्रतिबंधों हटा लिया जाएगा और देश में आने-जाने के लिए भूमि, समुद्र और वायु सीमाओं को खोल दिया जाएगा। सऊदी अरब में इस समय कोरोना संक्रमण मामलों कमी देखी गई है।

वार्ता

epmty
epmty
Top