अफगान की साहसी बालाएं

अफगान की साहसी बालाएं
  • whatsapp
  • Telegram

काबुल। अफगानिस्तान की फातिमा सुल्तानी ने साथियों के साथ हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला पर स्थित नोश्क पर्वत चोटी पर चढ़कर इतिहास रच दिया। 7,492 मीटर ऊंची नोश्क अफगानिस्तान की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। इस चोटी तक पहुंचने वाला अफगानिस्तान का यह पहला समूह है। फातिमा चोटी को फतह करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही हैं। 18 वर्षीय फातिमा सुल्तानी ने काबुल के नजदीक से सुबह के समय चढ़ाई शुरू की। सुल्तानी समेत उनकी टीम में शामिल नौ में तीन लोग अब अफगानिस्तान की मीर समीर पर्वत पर चढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद उनकी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ने की योजना है।

कोरोना वायरस महामारी के कठिन दौर में भी सुल्तानी ने इस चोटी पर चढ़ाई जारी रखी और अगस्त में वह लगभग 24,580 फीट ऊंची इस चोटी को फतह करने में कामयाब रहीं। फातिमा कहती हैं कि उनका मुख्य उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना है कि अफगानिस्तान की महिलाएं बहुत बहादुर होती हैं और हर वह चुनौतीपूर्ण काम कर सकती हैं जिसे पुरुष करते हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top