कावन की जुदाई से बेचौन हैं पाकिस्तानी

कावन की जुदाई से बेचौन हैं पाकिस्तानी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जनता को कावन से बहुत लगाव हो गया है। वहां की जनता उसकी जुदाई से बहुत परेशान है। कावन एक हाथी है। हाथी कावन को इस्लामाबाद के जू से निकालकर कंबोडिया में एक विशाल पशु अभयारण्य में ले जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दरअसल पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के अभियान के बाद पाकिस्तान की अदालन ने मंजूरी दी है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद से कावन का मेडिकल जांच परीक्षण किया गया। इसके बाद ही कावन को कंबोडिया शिफ्ट किया जा रहा है। कावन की उम्र करीब 35 साल है। कंबोडिया शिफ्ट करने से पहले डॉक्टरों की टीम उसका मेडिकल परीक्षण कर रही थी तभी वहां कयी लोग आंसू बहाने लगे। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पिछले तीन दशकों से कावन जू में आने वाले सभी पर्यटकों का मनोरंजन करता रहा है। अब जब उसे शिफ्ट किया जा रहा है तो जू के रेग्यूलर विजिटर थोड़े निराश हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण संगठन श्फोर पाव्जश् का पशु चिकित्सकों का दल इस्लामाबाद पहुंचाथा और चार सितंबर को कावन का मेडिकल परीक्षण किया गया है। पशुओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाए जाने के बाद पाकिस्तान की एक अदालत ने कावन को कंबोडिया शिफ्ट करने की स्वीकृति दे दी है।

जू के रेग्यूलर विजिटरों का निराश होना स्वाभाविक है।कावन हाथी का मेडिकल परीक्षण करने पशु चिकित्सकों का दल इस्लामाबाद पहुंचा। चार सितंबर को कावन का मेडिकल परीक्षण किया गया था। पशुओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाए जाने के बाद पाकिस्तान की एक अदालत ने कावन को कंबोडिया शिफ्ट करने की स्वीकृति दे दी है।

epmty
epmty
Top