पाक ने भारत के आरोप को बताया आधारहीन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के कथित तौर पर टक्कर मारने और भाग जाने की घटना में संलिप्तता के लिए उन्हें गिरफ्तार किए जाने के भारत के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा दोनों अधिकारियों के राजनयिक समुदाय से होने की सूचना देने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त हैदर शाह को तलब कर इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के अपहरण और यातना की घटना पर कड़ा विरोध जताया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का बयान तथ्यों से छेड़छाड़ करने वाला और इन अधिकारियों के आपराधिक मामलों में शामिल होने को नकारने वाला है।
Next Story
epmty
epmty